प्रीति का टोटका ले ले भई...
सुपर संडे को सीज़न टू के 15वें मुकाबले में भिड़ंत होने वाली है बॉलीवुड की दो बालाओं प्रीति ज़िन्टा और शिल्पा शेट्टी के बीच। प्रीति के पास है टीम के साथ टोटकों की ताकत ..तो नाटराइडर्स को हराने के बाद ..शिल्पा के सूरमाओं ने भी कमर कस ली है....सुपर संडे को सीज़न टू के 15वें मुकाबले में भिड़ंत होने वाली है बॉलीवुड की दो बालाओं प्रीति ज़िन्टा और शिल्पा शेट्टी के बीच। प्रीति के पास है टीम के साथ टोटकों की ताकत ..तो नाटराइडर्स को हराने के बाद ..शिल्पा के सूरमाओं ने भी कमर कस ली है...
प्रीती कह रही हैं शिल्पा से कि पंगा मत लेना....नहीं तो महंगा पड़ जाएगा......(..पंगा ना ले..)..ज़ाहिर है डिंपल गर्ल प्रीति ज़िन्टा बॉलीवूड की ही तर्ज पर क्रिकेट के मैदान में भी शिल्पा को पटखनी देने के लिए तैयार खड़ी हैं......और भला वो मात दे भी क्यों ना....भई प्रीति इन दिनों जादू टोना जो कर रही हैं.....यकीन नहीं आता...तो याद कीजिए बैंग्लोर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ किंग्स इलेवन का पिछला मुकाबला.......
पहले दो मुकाबलों में हार के बाद..तीसरे मुकाबले में प्रीति ने अपनी टीम को ऐसा प्रसाद खिलाया....जिसका स्वाद भी मीठा था और मैच का रिज़ल्ट भी.....प्रीति के टोटके का असर ऐसा था कि किंग्स इलेवन ने बैंग्लोर रॉयल चैलेंजर्स को रौंद डाला.....भई इसे कहते हैं टोटके का प्रकोप......[पहले दो मुकाबलों में हार के बाद..तीसरे मुकाबले में प्रीति ने अपनी टीम को ऐसा प्रसाद खिलाया....जिसका स्वाद भी मीठा था
और मैच का रिज़ल्ट भी.....प्रीति के टोटके का असर ऐसा था कि किंग्स इलेवन ने बैंग्लोर रॉयल चैलेंजर्स को रौंद डाला.....भई इसे कहते हैं टोटके का प्रकोप.....
अब इस टोटके से बचने के लिए शिल्पा को लगानी होगी कोई जुगत......लेकिन क्या करेंगी वो....क्या शिल्पा भी अपने राजस्थानी रॉयल्स के लिए किसी मंदिर का प्रसाद लेकर आएंगी....ताकि वो कर सकें सामना प्रीति के प्रसाद का सामना....लगता तो कुछ ऐसा ही है....क्योंकि अगर शिल्पा ने कोई जुगाड़ नहीं किया......तो प्रीति का प्रसाद उन्हें और उनकी टीम को महंगा पड़ सकता है।
स्पोर्ट्स डेस्क,
स्पोर्ट्स खबर
शनिवार, 25 अप्रैल 2009
राजस्थान ने किया वापसी का वादा

राजस्थान रॉयल्स का वादा
आईपीएल सीज़न-1 की Defending चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को ... अभी से चूका मानना लीग की बाकी टीमों के लिए बड़ा खतरा हो सकता है। दरअसल आंकड़ों की नज़र में शेनवॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने सीज़न-1 में भी खराब शुरूआत की थी .. लेकिन एक बार जो राजस्थान ने लय पकड़ी तो फिर टूर्नामेंट का खिताब जीतकर ही दम लिया।
आईपीएळ सीज़न-1 का वो मैच जब दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक तरफा मुकाबले में हराया था। लेकिन इस मैच में राजस्थान को हार क्या मिली ... मानो कोई शेर अपनी नींद से जाग गया हो। बस फिर क्या था ... वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान के रॉयल्स ने जीत की ऐसी इबारत लिखी कि ... टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही विजेता नज़र आ रहा था। शायद सीज़न-2 में भी राजस्थान रॉयल्स को कुछ ऐसे ही झटके का इंतज़ार था ... बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ सीज़न-2 में अपना पहला मैच गंवाने वाली राजस्थान को ... हालांकि दूसरे मैच में बारिश के चलते ... मुंबई इंडियंस के साथ खेलने का मौका नहीं मिला ... लेकिन तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जीतकर वॉर्न के वीरों ने दिखा दिया ... कि उन्हें पुरानी गल्तियां दोहराने की आदत नहीं पड़ी है। नाइट राइडर्स के खिलाफ टाई तक खिंचे मैच के बाद ... सुपर ओवर में वो रॉयल्स ही थे जिन्होंने मैच में विजयश्री हासिल की। एक तरफ ... कप्तान वॉर्न को साउथ अफ्रीकी पिचों का मिजाज़ समझ आने लगा है ... तो दूसरी ओर टीम के बल्लेबाज़ भी नई लय पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। ज़ाहिर है टीम के फैन्स ... ये उम्मीद कर सकते हैं कि आईपीएल सीज़न-2 के मिशन साउथ अफ्रीका में रॉयल्स के रथ को रोकना आसान नहीं होगा।
दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक तरफा मुकाबले में हराया था। लेकिन इस मैच में राजस्थान को हार क्या मिली ... मानो कोई शेर अपनी नींद से जाग गया हो। बस फिर क्या था ... वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान के रॉयल्स ने जीत की ऐसी इबारत लिखी कि ... टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही विजेता नज़र आ रहा था। शायद सीज़न-2 में भी राजस्थान रॉयल्स को कुछ ऐसे ही झटके का इंतज़ार था ... बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ सीज़न-2 में अपना पहला मैच गंवाने वाली राजस्थान को ... हालांकि दूसरे मैच में बारिश के चलते ... मुंबई इंडियंस के साथ खेलने का मौका नहीं मिला ... लेकिन तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जीतकर वॉर्न के वीरों ने दिखा दिया ... कि उन्हें पुरानी गल्तियां दोहराने की आदत नहीं पड़ी है। नाइट राइडर्स के खिलाफ टाई तक खिंचे मैच के बाद ... सुपर ओवर में वो रॉयल्स ही थे जिन्होंने मैच में विजयश्री हासिल की। एक तरफ ... कप्तान वॉर्न को साउथ अफ्रीकी पिचों का मिजाज़ समझ आने लगा है ... तो दूसरी ओर टीम के बल्लेबाज़ भी नई लय पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। ज़ाहिर है टीम के फैन्स ... ये उम्मीद कर सकते हैं कि आईपीएल सीज़न-2 के मिशन साउथ अफ्रीका में रॉयल्स के रथ को रोकना आसान नहीं होगा।
Sports Desk
Sports Desk
स्पोर्ट्स खबर
बुधवार, 8 अप्रैल 2009
कहानी IPL की
गुरुवार, 2 अप्रैल 2009
आईपीएल "जिसने दिया यूसुफ जैसा हिटर"

सीज़न- टू में भी दिखेगा यूसुफ का जलवा
आईपीएल सीज़न वन में हमने यूसुफ पठान का जलवा देखा था...तब यूसुफ इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया मे नए थे..और बहुत कम लोगों को इस बात का इल्म था...कि यूसुफ बड़े शॉटस खेलने के बादशाह है...हालांकि जिन लोगों ने उन्हे बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए देखा था वो जानते थे...कि यूसुफ को बस एक प्लेटफॉर्म की तलाश है....और प्लेटफॉर्म यूसुफ को मिला आईपीएल के आगाज़ से....यूसुफ को शेन वॉर्न की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स से खेलने का मौका मिला....और इसके बाद यूसुफ ने पीछे मुडकर नही देखा... ऐसा लगा कि बस यूसुफ इस मौके को कैश करना चाहते हैं....यूसुफ के छोटे भाई इरफान पठान पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने नाम का सिक्का जमा चुके थे...लेकिन इस बार मौका यूसुफ का था.....लीग मैचों में यूसुफ की शानदार बल्लेबाज़ी देखने को मिली ..और उनकी स्लो ऑफ स्पिन ने ..विरोधी बल्लेबाज़ों को फंसाया भी...लेकिन यूसुफ के लिए अभी उनका असली टेस्ट बाकी था...फाइनल में राजस्थान रॉयल्स ...चार विकेट गंवाने के बाद संघर्ष कर रही थी...टीम के दिग्गज़ बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके थे.....और गेंद मुरलीधरन के हाथों में थी जो किसी भी बल्लेबाज़ का शिकार करने का माद्दा रखते है....लेकिन शायद ये दिन...किसी और का था ॥यूसुफ ने बल्ला थामा ...और मुरलीधरन जैसे गेंदबाज भी नौसिखिया नज़र आने लगे..विपरीत परिस्थितियों में वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज़ की ऐसी धुनाई की उम्मीद शायद किसी ने नहीं की होगी...शायद यूसुफ किसी अलग ही मिट्टी के बने हैं...तभी तो उन्होने मुरली की धुनाई करते वक्त एक बार भी इस गेंदबाज़ के रुतबे ध्यान नही दिया यकिनन ये एक अदभुद नज़ारा था...राजस्थान रॉयल्स चैपिंयन बने और इस जीत के हीरो रहे बड़े पठान यानी यूसुफ पठान ॥ इसके बाद यूसुफ का चयन भारत की वन डे टीम में हुआ...और अब हम देख रहे है कि यूसुफ टीम इंडिया के परमानेंट मेम्बर भी बन चुके हैं...
सच में आईपीएल ने यूसुफ की जिंदगी बदल कर रख दी ..कौन जाने आईपीएल सीज़न टू भी भारतीय क्रिकेट को कुछ नए सितारे दे दे ।

-------------रविश बिष्ट खेल पत्रकार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)