sportskhabar.blogspot.in

sportskhabar.blogspot.in
खेल से खेल तक

सोमवार, 4 फ़रवरी 2013

IPL ने खोली मैक्सवेल कि किस्मत....रजनीश कुमार


रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क भले ही अपनी बेस प्राइस पर बिके हों... लेकिन ऑस्ट्रेलिया का ही एक और खिलाड़ी आईपीएल सीज़न 6 की नीलामी में बाज़ी मारने में कामयाब हुआ... दूसरे लफ्ज़ों में कहें......तो मैक्सवेल नाम के इस ऑलराउंड खिलाड़ी की लॉटरी लग गई... क्योंकि मुंबई इंडियन्स ने मैक्सवेल को नीलामी की सबसे ऊंची बोली पर खरीदा।
ना तजुर्बा है... ना परफॉर्मेंस ... लेकिन क्रिकेट की मंडी में... फिर मारी बाज़ी ... मैक्सवेल का निकला जैकपॉट ...अब इसे जैकपॉट ना कहें तो और क्या कहें ...आईपीएल सीज़न 6 की नीलामी में जिस खिलाड़ी की बेस प्राइस 1 करोड़ थी...वो सबसे मंहगे बिका... उसपर फ्रेंचाइजीज़ ने जमकर दांव लगाया... हालांकि ऐसा नहीं था कि ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर के पास शानदार फॉर्म और तजुर्बा थोक में था... बल्कि कंगारु खेमे का ये वो खिलाड़ी है जिसने पिछले साल अगस्त 2012 में ही अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत की थी... जो अभी क्रिकेट की एबीसीडी ही सीख रहा है... लेकिन जब ऑक्शन में बोली लगने की बारी आई... तो मैक्सवेल सबसे महंगे क्रिकेटर बिके ...   मैक्सवेल को मुंबई इंडियन्स ने बेस प्राइस से करीब 5 गुना कीमत यानि 5 करोड़ 31 लाख रुपये में खरीदा...   हैरानी की बात ये रही कि इस ऑलराउंडर के अलावा दूसरे क्रिकेटर्स को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी ने इतनी दिलचस्पी नहीं दिखाई... जितना की मैक्सवेल के लिए उनका उतावलापन रहा...और यही वजह रही कि मैक्सवेल को खरीदने के लिए  मुंबई इंडियन्स और नई फ्रेंचाइजी हैदराबाद सनराइज के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली...    .. मैक्स वेल अब तक सिर्फ 8 ही वनडे मैच खेल चुके हैं... जिनमें उनके बल्ले से 32.83 की औसत से 197 रन ही निकले हैं.. जबकि इतने मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला... ट्वेंटी -20 की बात करें तो मैक्सवेल ने अबतक ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं... जिनमें मैक्सवेल ने 15.66 की मामूली औसत से 47 रन बनाए हैं... ..   ज़ाहिर है आंकड़े साफ दिखाते हैं कि मैक्सवेल की किस्मत का ताला आईपीएल ने सोने की चाबी से खोला है। रजनीश कुमार पत्रकार

IPL नीलामी में क्लार्क-पोटिंग पर नोटों की बरसात....रजनीश कुमार


आईपीएल सीज़न 6 के लिए की गई नीलामी में वैसे तो जमकर नोटों की बरसात हुई... लेकिन बावजूद इसके फ्रेंचाइजीज़ ने दिखा दिया कि महंगा बिकने के लिए सिर्फ नाम ही काफी नहीं है... दरअसल उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और मौजूदा कप्तान माइकल क्लार्क की सबसे ज्यादा बोली लगेगी... लेकिन दोनों ही क्रिकेटर अपनी बेस प्राइस से 1 पैसा भी आगे नहीं बढ़ सके।
आईपीएल -6 के लिए  जब क्रिकेटरों की मंडी फिर से सजने जा रही थी तो माना जा रहा था कि इन 108 खिलाड़ियों की नालामी में कंगारू खिलाड़ी रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क छा जाएंगे और तमाम फ्रेंचाइजी इन्हें अपने पाले में रखने के लिए अपने बटुए का मुंह खोल देंगी..लेकिन ऐसा कुछ भी ना हुआ... ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और उनसे कंगारू टीम की कप्तानी की बागडोर संभालने वाले माइकल क्लार्क को इस नीलामी में बेहद ठंडा रिस्पोंस मिला.. और दोनो ही खिलाड़ी अपनी बेस प्राइस से आगे नहीं बढ़ सके..   मुंबई ने जताया पोटिंग पर भरोसा   आईपीएल -1 में  कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल चुके पोटिंग आपीएल -6 की नीलामी के पहले क्रिकेटर थे..  4 लाख अमरीकी डॉलर यानी करीब दो करोड़ 11 लाख रुपए की बेस प्राइस वाले पोंटिंग पर इतनी ही कीमत के लिए मुंबई इंडियनंस ने दाव लगाया तो किसी और फ्रेंचाइजी ने उनकी इससे ज्यादा कीमत लगाने की जहमत नहीं उठाई और    पोंटिंग  अपनी बेस प्राइस यानी दो करोड़ 12 लाख पर ही बिक गए.. नहीं काम आई सुपर फॉर्म   पोटिंग तो खैर ऱिटायर्ड खिलाड़ी ठहरे लेकिन  जब बारी  कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क की आई तो यहां भी पुणें वॉरियर को छोड़कर किसी और फ्रेंचाइजी ने क्लार्क में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई... यहां तक की किसी भी फ्रेंचाइजी को साल 2012 में क्लार्क की सुपर फॉर्म की भी याद नहीं आई...   और क्लार्क अपनी बेस प्राइस यानी दो करोड़ 12 लाख पर ही बिक गए..   क्लार्क इससे पहले आईपीएल -5 में भी पुणे वॉरियर्स का हिस्सा रह चुके थे... और तब उनकी कीमत का खुलासा भी नहीं किया गया था... बहरहाल इन दोनों कंगारु खिलाड़ियों के अपने बेस प्राइस से आगे ना बढ़ पाने से... साबित हो गया है कि आईपीएल में  अब रिकॉर्ड्स से ज्यादा उपयोगिता देख कर बोली लगाई जाने लगी है.. रजनीश कुमार पत्रकार