
Dhoni and Sakshi Rawat’s Love Story
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शादी को यूं तो 1 साल से भी ज्यादा का वक्त हो गया है... लेकिन उन्हें एक बार फिर अपनी पत्नी साक्षी से इश्क हो गया है... जिसका नज़ारा रांची में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला... इस प्रोग्राम में साक्षी की कुछ पलों की जुदाई से धोनी परेशान हो उठे । धोनी की बेकरारी का आलम ये था कि पूरे प्रोग्राम के दौरान उनकी नज़रें साक्षी को ही तलाशती रही।
जीत जिसका जश्न है...कामयाबी जिसकी फितरत...वो जब करता है मोहब्बत... तो दुनिया कहती है...ये इश्क तो माही का है...जी हां दुनिया के दबंग कप्तान और टीम इंडिया के हैडसम हंक महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर हुआ है इश्क...ऐसा इश्क जिसकी दूरियां धोनी को बर्दाश्त नहीं हो रही...यूं तो धोनी सात जन्मों तक साक्षी का साथ निभाने का वादा कर चुके हैं...लेकिन जवां दिलों की धड़कन धोनी जब अपने शहर रांची में...झारखंड सरकार की ओर से आयोजित ..राष्ट्रीय खेल विजेताओं के सम्मान समारोह में पहुंचे...तो यहां धोनी को अपनी पत्नी साक्षी की दूरियां भारी पड़ रही थी...मंच पर धोनी साक्षी से दूर क्या बैठे...खुद साक्षी की भी हालत धोनी से जुदा नहीं थी... small montage of dhoni with sakshi ye duriyan
सम्मान समारोह में मस्ती के मूड में पहुंचे धोनी आखिरकार कब तक अपनी महबूबा और संगिनी साक्षी से दूर रहते.. फैंस की भीड़ के बावजूद भी दोनों आंखों ही आंखों से इशारा करने लगे..आखिरकार.एक वक्त आया जब माही अपने जगह से उठकर साक्षी के पास जाने को मजबूर हो गए...धोनी जैसे ही अपने पत्नी के पास पहुंचे...साक्षी भी कहां पीछे रहने वाली...मंच पर वो कभी धोनी को छेड़ती तो कभी...उनके कानों में कुछ बातें कहकर....खूब हंसती...क्योंकि वो भी धोनी से बेइंतहां मोहब्बत जो करती हैं...कहानी यहीं खत्म नहीं हुई...सम्मान समारोह में धोनी ने साक्षी को इंप्रेस करने का कोई भी मौका नहीं गंवाया...माही कभी साक्षी के लिए ढोल बजाते नजर आए...तो कभी बैड के साथ ,हाथ में माइक थामे, गाना गुनगुनाते दिखाई दिए
अब भला साक्षी धोनी से कहां पीछे रहने वाली थी.. उन्हें भी अपनी मोहब्बत का इजहार जो करना था......tere ishq ishq main haye tere ishq main बहरहाल वर्ल्डकप चैंपियन कप्तान धोनी की हर बातें जगजाहिर है...चाहें वो उनके खेलने का अंदाज हो या फिर उनकी प्रेम कहानी...फैंस तो सिर्फ इतना ही चाहते हैं कि धोनी का इश्क यूं ही परवान चढ़ता रहे...क्योंकि माही का हर अंदाज उन्हें खूब भाता है।
रजनीश कुमार
स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
http://www.youtube.com/watch?v=HRBi6z-syj0


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.